You are here
Home > उत्तर प्रदेश > देश का अगर कोई दिल है तो वह उत्तर प्रदेश है-राहुल गांधी

देश का अगर कोई दिल है तो वह उत्तर प्रदेश है-राहुल गांधी

News Hardoi newshardoi.com

देश का अगर कोई दिल है तो वह उत्तर प्रदेश है-राहुल गांधी

करीब 12 किलोमीटर के रोड शो में जनता ने दिया प्यार और दुलार

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में रोड शो किया। करीब 12 किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान मिले समर्थन से राहुल गांधी उत्साहित दिखे और उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चोर हैं के नारे लगवाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता भी की।

उन्होंने कहा कि इस देश का अगर कोई दिल है तो वो उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य राज्यों में अब हम फ्रंटफुट पर आकर खेलेंगे। हम अब कहीं पर भी बैकफुट पर नहीं खेलेंगे। अब हमको न्याय वाली सरकार लानी है। हमको यहां पर एक बार फिर कांग्रेस की सरकार लाकर उत्तर प्रदेश को प्रगति तथा विकास की राह पर लाना है। यहां पर युवा के साथ किसान, गरीब, महिला तथा हर वर्ग बहुत परेशान है। हम उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार लाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के सपनों को अब प्रियंका व ज्योतिरादित्य पूरा करके सबको दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही सबका भला और विकास कर सकती है। कांग्रेस यूपी में पूरे दमखम और अपनी विचारधारा के लिए लड़ेगी।

राफेल पर पीएम पर साधा निशाना

राफेल को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम चैकीदार से एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे। चैकीदार ने देश तथा प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं दिया है। 2019 में तो हम विचारधारा की लड़ाई लड़ेगे। अभी तो एक तरफ तोडने और दूसरी तरफ जोड़ने की विचारधारा पर काम हो रहा है। मोदी ने इतना लूट के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।

कांग्रेस पार्टी फ्रंट फुट पर खेलेगी

12 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के हर प्रदेश में फ्रंट फुट पर खेलेगी, बैकफुट पर नहीं। यह विचारधारा की लड़ाई है। उत्तर प्रदेश की जनता ने देख लिया है कि नरेंद्र मोदी ने 5 सालों में देश के लिए क्या किया है?

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के इस रोड शो के बाद राहुल ने कहा कि जरूर सामने लोकसभा का चुनाव है, लेकिन लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन के बाद यूपी में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बननी चाहिए। मोदीजी ने कहा था कि 56 इंच की छाती है और देश का में चैकीदार बनना चाहता हूं। लेकिन अखबार में आ गया कि चैकीदार राफेल मामले में रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ फ्रांस की सरकार से समांतर मोल-भाव कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आगे बढ़ाना है

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का काम मैंने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को आगे बढ़ाना है तो जमीनी नेताओं को आगे बढ़ाना होगा उनको नहीं जो हेलिकॉप्टर से चलते हों। उन्होंने कहा कि हर डील में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ एक क्लॉज होता है। उसमें होता है कि अगर डील में भ्रष्‍टाचार होता है तो भारत की सरकार कार्रवाई कर सकती है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने उस क्लॉज को हटाकर अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाला। देश की जनता से पैसा चोरी करने के लिए किया और यह बात देश के हर कौने में गूंज रही है।

देश के युवा और किसानों को पता कि चैकीदार चोर है

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी के अंदर जो खोखलापन था, वो देश के सामने आ गया है। देश के युवाओं और किसानों को मालूम है कि चोकिदार चोर है। 15 लोगों को साढ़े लाख कर्जामाफ किया, किसानों का नहीं किया। युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने को कहा, लेकिन किसी को रोजगार नहीं दिया।

About Author

Leave a Reply

Top